35.4 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

आज राहुल गांधी करेंगे परशदेपुर जनसभा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)नगर पंचायत परशदेपुर के गेवड़े मैदान के पास कल होने वाली राहुल गांधी की जनसभा को लेकर एसपीजी और क्षेत्रीय नेताओं ने तैयारियां कर ली है। बताते चलें कि आज सोमवार को अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र के परशदेपुर मेंअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 12:30 बजे दिन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है।ज़िला उपाध्यक्ष टी एन त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी तिलोई, मोहनगंज, जायस होते हुए विधानसभा सलोन के परशदेपुर पहुंचेंगे जहां कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे।वहीं कोऑर्डिनेटर खालिद हुसैन ने बताया कि जनसभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इस कार्यक्रम की तैयारी में परशदेपुर नगर पूर्व विधायक शिव बालक पासी, अध्यक्ष मो अफसर,सलोन विधानसभा प्रभारी रजवाड़ी पासी,सत्येंद्र सिंह,फूल चंद गुप्ता ओसामा ,इरफान आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा व्ववस्था
सोमवार को होने वाली राहुल गांधी की जनसभा की सुरक्षा व्ववस्था की ज़िम्मेदारी एसपीजी के जवानों ने सम्हाल ली है।एसपीजी के जवान राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए आज सुबहा से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest