40.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मोहनलालगंज क्षेत्र के भागू खेड़ा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक युवक प्लास्टिक की पिपिया के साथ सिसेंडी रोड से भागू खेड़ा तीरहे की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर रोककर पूछताछ की तो घबरा गया तलाशी के दौरान पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब सप्लाई की बात कबूली ,पकड़े गए युवक की पहचान धनुवासाड गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई। पुलिस ने 20 लीटर शराब साथ युवक को गिरफ्तार कर मोहनलाल गंज कोतवाली लेकर आई पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest