30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

अलग अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओ में चार लोग हुए घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओ में चार लोग हुए घायल जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया है।बताते चले कि क्षेत्र के नवोदय चौराहे पर घर से किसी कार्य वश पैदल जा रहे रामचरण पुत्र रामपाल उम्र 45 वर्ष निवासी मुडू का पुरवा को बाइक सवार सर्वेश कुमार पुत्र शिवनाथ उम्र 35 वर्ष ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रामचरण का दाहिना पैर टूट गया जिन्हें राहगीरों की मदद से आनन-फानन में सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया है। वही कुबना मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने रामप्रताप पुत्र रामस्वरूप निवासी बेलवा व केशव पुत्र छेद्दू निवासी छीछा तिलोई जनपद अमेठी जो कुबना गांव अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे वापस घर जाते समय कुबना मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए व दोनों लोगो का दाहिना पैर टूट गया जिनको सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest