34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

हैंडपंप में पानी भरने गई 17 वर्षीय युवती की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। हैंडपंप से पानी लेने लेने गई युवती कि हैंडपंप में करंट के उतर जाने से उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई गई घायल को उसके परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया युवती की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया ।

मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी थाना भदोखर निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय पुत्री विनीता यादव पानी भरने के लिए हैण्डपम्प पर गई हुई थी।हैंडपंप पर मोटर फिट थी।वह पानी भरने के लिए जैसे ही बाल्टी लगाने लगी तभी पानी मे करंट उतर आया और वह उसके चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने आनन-फानन उस युवती को सीएचसी डलमऊ लेकर आये लेक़िन सीएचसी आने से पहले ही युवती दम तोड़ चुकी थी।मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।कोतवाली प्रभारी से सम्पर्क करना चाहा लेकिन बात नही हो सकी।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest