34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। बाल दिवस पर क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में नन्हे-मुन्हे बच्चों मेले का आयोजन किया गया। कहीं जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू तो कहीं क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी व कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने मेले में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कस्बे के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सीओ गोपीनाथ सोनी व कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने और कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सूबेदार मेजर रामफल सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक योगिता सिंह की अगुवाई में बच्चों द्वारा मेले का आयोजन किया गया। एसजेएस पब्लिक स्कूल में संयुक्त प्रबन्धिका डाॅ. अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा की मौजूदगी में बाल दिवस शुरू किया गया। क्षेत्र के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बड़ी ही धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest