41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

सभासद ने अपने आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। नगर पंचायत बछरावां के वार्ड नंबर 9 के सभासद शकील मंसूरी जो कि समाजवादी पार्टी बछरावां के महासचिव भी हैं।उन्होंने अपने आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम भाई इफ्तार पार्टी में एकत्र हुए। इसके बाद नमाज में मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ की गई। रोजा इफ्तार पार्टी द्वारा आपस में प्रेम भाईचारा सहयोग की भावना का विकास होता है। क्योंकि इस्लामी महीने का सबसे पवित्र महीना माहे रमजान इस समय चल रहा है।रमजान रोजेदारों को खुद में सुधरने का मौका देता है इसमें दूसरों को नसीहत देने के बजाय अपनी कमियों का सुधारने के बहुत अच्छे आसार रहते हैं। रमजान का महीना शांति प्रेम एवं भाईचारे का पैगाम देता है इसी माह में अल्लाह के पवित्र किताब कुरान शरीफ नाजिल हुई थी।इस पवित्र महीने में एक नेकी करने के बदले कई गुना सबाब मिलता है यह महीना लोगों को इंसानियत का पैगाम देता है।सभासद शकील मंसूरी ने बताया कि बछरावां कस्बे में हम सभी हिंदू मुस्लिम भाई एक साथ सभी त्योहार मिल बांट कर हंसी खुशी के साथ मनाते हैं।चाहे होली दीपावली हो या ईद बकरीद हो और इसी के साथ साथ हम लोग एक दूसरे के सुख दुख में भी शरीक होते हैं। रामलाल अकेला ने कहा रमजान का पवित्र महीना आपस में प्रेम व भाईचारे का पैगाम देता है। इसलिए सब लोग संयमित रहो और संगठित रहो।वही नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने आए हुए रोजेदारों का इस्तकबाल किया।और उनका आभार व्यक्त किया। इस रोजा इफ्तार पार्टी में प्रमोद चौधरी रामकिशोर चौधरी सतीश पासवान विनोद सोनी अशोक कुमार वर्मा वरिष्ठ लिपिक अशोक शुक्ला ज्ञान चौधरी आदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest