33.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

सपा युवजन सभा की मासिक बैठक संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यलय मे सम्पन्न हुई।। बैठक में बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, ऊंचाहार सदर के विधान सभा अध्यक्ष सहित उनकी कार्यकारणी भी मौजूद रही।  जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान नौजवान व्यापारी सभी परेशान हैं। किसानों की फसल आवारा जानवर चौपट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने पर मजबूर हैं। भ्रष्टाचार मौजूदा सरकार में चरम सीमा पर है। नौजवान मारा-मारा घूम रहा है व केंद्र प्रदेश सरकार की योजना धरातल पर नहीं दिखायी पड़ रही है।  समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और सपा सरकार मे किये गए कार्यों को बताए जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया किया जा सके। जिला महासचिव अखिलेश माही ने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों के लिए बहुत काम किया। आज भी डायल-108, डायल-102 डायल- 100 सुचारू रूप से काम कर रही है जो सपा सरकार की देन है। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बृजेश यादव को प्रदेश सचिव बनने पर माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर जिला सचिव मनोज कुमार यादव, पुत्तन यादव, सुभाष सिंह, अभषेक यादव, पिंटू यादव, बबलू यादव, नरेंद्र प्रधान, मोहित यादव एवं शाहरुख व सतीश यादव, अमर सिंह, आलोक यादव, महताब अली, शाहरुख,  पंकज यादव, शिव मोहन, मनीष सिंह, सुभाष सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest