38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

शौच के लिए गए युवक के गले, हाथ, पैर में रस्सी बांध फाँसी लटका अज्ञात युवक हुए फरार, युवक की हालत गम्भीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शौच के लिए गए युवक को अज्ञात लोगों द्वारा उसके हाथ पैर और गला रस्सी से बांध कर पेड़ से लटका कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए,जब अन्य लोग उधर से शौच के लिए जा रहे थे तो युवक को पेड़ से लटकते पाया ,जिसकी सूचना परिजन को दी गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरो थाना क्षेत्र के अनिल कुमार निवासी नूनैरा ग्राम अपने घर से शाम को शौच के लिए निकला था जब खेतो के पास घात लगाए पहले अज्ञात युवकों ने अनिल को दबोच कर उसका गला,हाथ ,पैर रस्सी से बांध कर पेड़ से लटका कर मौके से फरार हो गए इस बीच वो काफी देर तक तड़पता रहा तभी उधर से गुजर रहे लोगो ने युवक को लटकते पाया जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई ,मामले की जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और युवक को उतारा लेकिन तब तक वो बेहोश हो चुका था जिसे बेहोशी के हालत में खीरो सी एच सी लें जाया गया जहां डॉक्टरों बने हालत गम्भीर देखते हुए युवक को रायबरेली रिफर कर दिया गम्भीर अवस्था मे युवक एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है वही युवक की माँ ने मीडिया को बताया कि ससुराल वाले लड़के को धमकाते थे उन्ही के द्वारा ही ये घटना करी जा सकती है क्योंकि मेरे लड़के का किसी से कोई वाद विवाद नही है वही खीरो थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करी जाएंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest