परिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने लगाई नदी में छलांग
जनता बाजार एनएच 232 लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना
पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर शव को किया बरामद
लालगंज-रायबरेली –कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 पर पीरअलीपुर गांव के पास लोन नदी पर बने पुल से आज एक शख्स पुल के ऊपर चप्पल छोड़ कर नदी में छलांग लगा दी आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अधेड़ के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया पहचान कराई गई तो पता चला कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रूपई गांव का रहने वाला बिंदादीन पुत्र मनऊ नामक शख्स निकला जोकि पेंटिंग का काम करता था। परिवारिक कलह के चलते लोन नदी में कूदकर अपनी जान दे दी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट














