35.3 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

रुक सकती हैं रायबरेली की एबुलेंस सेवाएं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

एंबुलेंस चालकों को वेतन नहीं मिलने से आक्रोश

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज सरकारी अस्पताल से जुडे एंबुलेंस 102,108 के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है।कर्मचारियों ने सीएमओ रायबरेली को पत्र भेजकर वेतन दिलाये जाने की मांग की है।वास्तव मे उक्त कर्मचारी जीवी के कम्पनी से अटैचमेंट है।एंबुलेंस के कर्मचारियों को जीवी के कम्पनी ही पैसा देती है।कम्पनी को सरकार भुगतान करती है,लेकिन यह प्राइवेट कम्पनियां कर्मचारियों का बुरी तरह शोषण कर रही है।कभी भी समय से वेतन नही देती है।कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की दशा मे 30 जनवरी से हडताल पर जाने की घोषणा की है।कर्मचारी नेता अतुल सिंह ने कहा कि आज तक कभी भी समय से वेतन नहीं मिला है,जबकि हम सभी कर्मचारी हर समय मेहनत से ड्यूटी करते है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फिजा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest