25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

युवक की हत्या कर अपराधी फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलाल गंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुराना गाँव स्थित बांक नाले मे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण गेहूं कटाई करने के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे थे तभी अचानक शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया
देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया ग्रामीणों ने मामले की सूचना मोहनलाल गंज पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की ग्रामीणों ने पहचानने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया करीब 2 घंटे के बाद उसकी पहचान पीजीआई थाना क्षेत्र के डालौना गांव निवासी आसाराम 45 वर्षीय पुत्र श्री कृष्ण के रूप में हुई।

पत्नी रामदुलारी रावत उर्फ निरुपमा ने बताया कि गांव के अंजनी साहू व मोहित साहू पुत्र हरिओम साहू ने हमारे पति आसाराम की हत्या की है आरोप ये भी है कि विपक्षियों ने कई बार आसाराम की हत्या करने की कोशिश की पिछले 2 वर्षों से कई बार घर की चारदीवारी फांद कर घर में दाखिल होते थे जिसका विरोध पति आसाराम करते थे डर के कारण यह बात किसी से नहीं बताई जा सकी आपको बता दें कि आसाराम एक टैक्सी ड्राइवर था जो बुधवार को बुकिंग पर लेकर निकला था पत्नी निरुपमा के मुताबिक पति आसाराम ने फोन कर जानकारी दी कि वह बुकिंग लेकर जा रहे हैं शाम तक वापस आ जाएंगे लेकिन धीरे-धीरे दिन ढलने लगा तो पत्नी ने निरुपमा ने आसाराम को फोन मिलाया तो फोन बंद बता रहा था काफी रात बीत जाने के बाद भी जब आसाराम का फोन नहीं मिला तो परिजन परेशान होकर खोजने निकल पड़े लेकिन कहीं पता नहीं चल सका दूसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को आसाराम का शव कुराना गांव स्थित बाकं नाला के पास बरामद किया गया और टैक्सी जबरौली गांव के जंगल में मिली घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण एसपी ने छानबीन कर थाना प्रभारी जीडी शुक्ला को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला के बताया कि मृतक आसाराम की पत्नी रामदुलारी उर्फ निरुपमा ने गांव के ही अंजनी साहू मोहित साहू व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला पंजीकृत कराया है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest