23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

युवक का शव मिलने से मचा हडक़ंप

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठोकरा मजरे चांदा टीकर गांव में एक युवक की लाश मिलने से हडक़म्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार पूरे ठोकरा मजरे चंादा टीकर गांव के मोड के निकट एक युवक की लाश दिखाई पडऩे पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना बहाई पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अलाउद्दीन ने जांच पड़ताल करते शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां ठिकाने लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि शव की पहचान के लिये उसे मर्चरी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा। मौत के कारणों की सही जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest