23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

मौरंग उतारते समय करंट से श्रमिक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। ड्राइवर की अनदेखी के चलते मौरंग उतारते समय करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इस समय क्षेत्र में ओवर लोडिंग का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचखरा मजरे डलमऊ निवासी फूलचंद पुत्र चंद्र किशोर सोमवार को सुबह प्रात: चार बजे अंबेडकर पुल के पास से मौरंग से लदे ट्रक को उतारने के लिए जोहवा नंटकी गया था। मौरंग उतारते समय बिजली के तार श्रमिक को छू गए। जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आनन-फानन गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर युवक की मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest