34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

मॉडल को अश्लील तस्वीरें भेजने के कारण गिरफ्तार हुए मीका: रिपोर्ट्स

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मीका सिंह को ब्राजील की एक किशोरी मॉडल को कथित रूप से ‘‘अनुचित तस्वीरें’’ भेजने को लेकर यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी बृहस्पतिवार को विदेशी मीडिया की एक खबर में दी गई.

गायक मीका सिंह को ब्राजील की एक किशोरी मॉडल को कथित रूप से ‘‘अनुचित तस्वीरें’’ भेजने को लेकर यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी बृहस्पतिवार को विदेशी मीडिया की एक खबर में दी गई.

‘गल्फ न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिंह यहां पर एक पार्टी में कार्यक्रम के लिए आये हुए थे. उन्हें मॉडल की ओर से दर्ज करायी गई इस शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने उसे अनुचित तस्वीरें भेजी.

इसमें कहा गया है कि गायक ने उसे बॉलीवुड में काम का भी वादा किया था. ‘गल्फ न्यूज’ की खबर में यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी के हवाले से कहा गया है कि मीका सिंह ने राजनयिक पहुंच मांगी है और दूतावास के कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है कि गायक को अनुचित व्यवहार के आरोपों का सामना करना पड़ा है. इस बीच नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीका सिंह को तड़के तीन बजे हिरासत में लिया गया. उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू की जा रही है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest