27.4 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

माँ अनपति देवी के मेले की झांकियों ने मोहा मन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। ग्राम सभा अडोबर में सई नदी के तट पर शनिवार को माँ अनपति देवी का विशाल मेला लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण बलराम और हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा बडे हर्सोल्लास के साथ निकाली गयी। उसके बाद सई नदी की मध्य धारा में नौका विहार कर नाक नाथन की लीला हुई। शनिवार को सई नदी के तट पर भक्ति की रसधार बही। इसमें सभी ने गोते लगाए। उसके बाद कंस वध किया गया। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक झूम उठे। इससे पूर्व मां अनपती देवी सेवा समिति के प्रबंधक धर्मेंद्र बहादुर सिंह के घर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण के रूप में आर्यन बलराम के रूप में कुशल हनुमान के रूप में अवधेश कंस के रूप में अम्बरीष ने अभिनय कर सभी को रोमांचित कर दिया। मंदिर परिसर में बाल आल्हा कलाकार रवि मौर्य के द्वारा आल्हा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मां अनपती देवी सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश द्विवेदी, मकरध्वज सिंह, धीरेंद्र सिंह, दिनेश, ग्राम प्रधान धनीराम मौर्य, रामखेलावन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest