30.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है हमारी सरकार : अतुल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में ‘हरिओम संस्था’ द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा की महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र एव प्रदेश सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। महिलाओं ने समाज को दिशा देने का काम किया है। आज प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं पर अत्याचार बन्द हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि महिलाओ को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए हम और हमारी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। मुद्र्रा योजना के माध्यम से हमारी सरकार सभी को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। श्री सिंह ने संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को प्रमाण पत्र दिया और गरीब, असहाय वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता डीएन पाठक ने कहा कि गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ा जाये। इससे पूर्व श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेनू श्रीवास्तव, सभासद सुरजीत कुमार, युवा नेता अभिषेक मिश्रा, अल्का श्रीवास्तव, ममता सिंह, रेखा शर्मा, सुधा सिंह, बबिता पाल, अंजलि कौशिक, पूर्णिमा वर्मा आदि बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest