32.8 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

भाजपा के झूठे वादों से उठ चुका है जनता का विश्वास: केएल शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। भाजपा के छलावी वादों से देश और प्रदेश की जनता बिल्कुल त्रस्त हो चुकी है। देश की जनता का भाजपा के ऊपर से पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है। चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के पैतडे़ अपनाती है। किन्तु चुनाव जीतने के पश्चात सिर्फ उसे काॅरपोरेट जगत याद रहता है। चार वर्ष पहले चुनाव से पूर्व अच्छे दिन लाने का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे बिल्कुल छलावा साबित हुए। नोटबंदी के समय देश के जुमलेबाज पीएम ने कहा था कि सोना जब तक कर निकलता है तो कुंदन बन जाता है। उक्त उद्गार रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने शिवगढ़ क्षेत्र के कुम्भी गांव में पत्रकारों से वार्ता करते समय व्यक्त किए। ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के आवास आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए श्री शर्मा ने कहा कि देश की जनता को अच्छेे दिनों का सपना दिखाकर देश के गरीब और मध्यम वर्ग को लाइनों में खड़ा कर दिया। जिसकेे चलते ना जाने कितनी शादियां टूट गई लाइनों में ही खड़े होकर लोगों की जाने चली गई। अपना ही पैसा निकालने के लिए लोगों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई क्या नोटबंदी के बाद किसी तरह से महंगाई या देश के हालातों में सुधार हुआ। राफेल सौदा सहित ऐसेे ही तमाम मुद्दे जिसका भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। जब कभी स्वच्छ भारत अभियान की जांच होगी तो यह देश का सबसेे बड़ा घोटाला निकलेगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस शासनकाल में जब 430 का गैस सिलेंडर मिलता था तो बीजेपी कार्यकर्ता गैस सिलेंडरों को सर पर लेकर घूमते थे। आज जब गैस सिलेंडर करीब 900 रुपए का मिल रहा है। तो बीजेपी भक्त बताते हैं यह देश हित में हो रहा है। बीजेपी का दावा है कि 2022 तक किसानों की आय दूनी होगी। देश के किसान जानना चाहते हैं कि आखिर किस तरह से किसानों की आय दोगुनी होगी ? हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार जैसे अपराधों से समूचा प्रदेश सहमा हुआ है। ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत ेश की सफाई नहीं खजाने की सफाई कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, जिला संगठन सचिव दिनेश यादव, गिरिजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्य कुमार सोनी, संजय राम शंकर शुक्ला, उमाकांत अवस्थी, पराग प्रसाद रावत, अम्बिका प्रसाद दीक्षित, गणेश शंकर मिश्र, गोविंद नारायण शुक्ल, राकेश कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest