30.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

बिजली की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। मंगलवार को हाईटेंशन की लाइन में चढ़कर ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय एक विद्युत मिस्त्री की करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीवनहार मजरे खुदायपुर निवासी अंकित कुमार 26 वर्ष पुत्र रामकिशन मंगलवार को देर शाम कूढाचक शगुनपुर में हाईटेंशन के पुल में चढ़कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था तभी अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई जिसकी चपेट में आकर उक्त विद्युत मकैनिक की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने विद्युत सप्लाई को बंद कराने के पश्चात शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डलमऊ विद्युत उपकेंद्र मैकेनिक दैनिक वेतन पर कार्य करता था। मंगलवार को उक्त गांव में लगे ट्रांसफार्मर मे तकनीकी खराबी की वजह से गांव में विद्युत की सप्लाई नहीं हो रही थी जिसको ठीक कराने के लिए लोगों ने विद्युत विभाग में शिकायत किया था।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest