15.8 C
Raebareli
Thursday, January 22, 2026

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नोएडा में पिछले सप्ताह बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

नोएडा: नोएडा में पिछले सप्ताह बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बताया कि चार अक्टूबर की रात शहर के सेक्टर आठ में अजय चौधरी (24) की उनके घर के पास सशस्त्र लोगों ने हत्या कर दी थी.

हत्या और इससे संबंधित अपराधों के लिए आठ लोगों के खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. नोएडा शहर के क्षेत्राधिकारी – प्रथम, अवनीश कुमार ने कहा,”मुख्य आरोपी जीतू यादव ने सूरजपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.”

तीन अन्य आरोपियों जफर अली, सिताबुद्दीन अंसारी और सरताज खान को छह अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था.

सट्टेबाजी का विरोध करने पर अजय की हत्या की गई थी. पुलिस अब मुख्य आरोपी जीतू को रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में खास कर हिन्दू संगठनों में काफी गुस्सा देखा जा रहा था. लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया था.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest