41.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

फिल्मी स्टाइल में शादी समारोह से जेवर व कैश बैग को अज्ञात लोगों ने किया पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारस चौराहे पर बने जलसा रिसोर्ट स्थित उत्सव लान में होने वाली शादियों में कई महीनों से लुटेरों द्वारा छिनैती कि वारदातें हो रही हैं। जिस पर संबंधित थाने में मामला भी दर्ज हुआ है आपको बता दें की जानकारी अनुसार अब तक तीन वारदाते हो चुकी जिसमे लुटेरों द्वारा गहनों भरा बैग छीन कर भाग जाते हैं एक को तो एक दिन शादी में आये लोगों द्वारा पकड़ भी लिया गया और जमकर पिटाई हुई वही तीसरी वरदात फिर इसी सप्ताह हुई इन घटनाओं से लोगो मे दहसत का माहौल बना हुआ है। इतने बड़े होटल में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है जबकि इस होटल में आए दिन कोई ना कोई फंक्शन होता ही रहता है जिसमें लोगों का आवागमन बना रहता है इस आवागमन में आने वाले लोगों द्वारा वही रोड पर ही सारी गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं होटल के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है नाही अन्य कोई सुविधा है होटल हाईवे पर होने के कारण चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी रहती है जबकि सदर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है जो 24 घंटे इस पर यात्री चलते रहते हैं अगर सुरक्षा व्यवस्था मौजूद हो तो चोरियां वा लूट पर लगाम लगाई जा सकती है फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest