34.2 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने के पश्चात पुलिया से टकरा गई, जिसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह-गूढ़ा संपर्क मार्ग पर नारायनपुर तिघरा के समीप की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सायंकाल करीब छह बजे भौसी निवासी सुमित कुमार (18) पुत्र अनिल व सूरज (16) पुत्र श्रीकृष्ण ओसाह की ओर से अपने गांव भौसी के लिए आ रहे थे। तभी नारायनपुर तिघरा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से जा टकराई, जिसके पश्चात बाइक पुलिया से जा भिड़ी। की टक्कर से सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी भौसी थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूरत पुत्र श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सुमित की मौत की खबर सुनते ही भौसी गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की करुण चीख से समूचा गांव कराह उठा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest