37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

पिकअप की टक्कर से बालक की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दबनिया का पुरवा मजरे बेहटामुर्तज़ा में गॉव के सामने ही सलोन जा़यस मार्ग पर शौच को गये 9 वर्षीय बालक मो हसीब पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी ग्राम पूरे बनिया मजरे बेहटा मुर्तजा को एक तेज़ रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ,दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया जिसे ग्रामीड़ों ने पीछा कर शाहमऊ में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया जिसे पुलिस नसीराबाद थाने ले गयी बाद में पुलिस और ग्राम प्रधान ने पंचनामे के बाद बालक का शव परिजनों को सौंप दिया !
शुक्रवार की सुबह लग भग 6 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बनिया का पुरवा मजरे बेहटामुर्तजा निवासी 9 वर्षीय मोहम्मद हसीब पुत्र मोहम्मद शफ़ीक़ गॉव के सामने सलोन जायस मार्ग किनारे शौच को जा रहा था तभी अचानक नसीराबाद की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने उसे ठोकर मार दी जिससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया और बालक मौके पर ही दम तोड़ दिया दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया जिसका ग्रामीड़ों ने बाइक से पीछा कर शाह मऊ थाना मोहनगंज में एक शराब की दुकान पर शराब के गत्ते उतारते हुये पकड़ा बताते हैं की पिकअप पर शराब के गत्ते लदे थे! उधर दुर्घटना के बाद इस दर्दनाक हादसा से गॉव में कोहराम मच गया सूचना पर पुलिस गॉव पहुंची और ग्राम प्रधान राम लखन की मौजूदगी में पंचनामे के बाद बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया बताते हैं कि शफीक के दो संतान 9वर्षीय हसीब और 6 वर्षीय नसरीन के रूप थी लेकिन असमय ही उसका इकलौता बेटा वाहन रूपी काल के गाल में समॉ गया जिससे भूमहीन शफीक,उसकी पत्नी ताहिरून,दादा मुश्ताक,दादी फातिमा का रो रो कर बुरा हाल है। उधर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि मृतक बालक की मॉ ताहेरून की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वाहन भी पुलिस के कब्जे में है ।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest