31.1 C
Raebareli
Sunday, April 19, 2026

पार्टी के विश्वास व कसौटी पर उतरूंगी खरा: किरन सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा बनने के बाद पहली बार जिले पहुंची किरन सिंह का हुआ भव्य स्वागत
  • रायबरेली। समाजसेवा के साथ भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा व समर्पण भाव से सेवा कर रही श्रीमती किरन सिंह का मूल्यांकन करने के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, अवध क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया। पद ग्रहण करने के उपरान्त श्रीमती किरन सिंह के लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से, प्रथम जनपद आगमन पर जिले के भाजपाइयों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, महिलाओं एवं जनपद की जनता द्वारा भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया और स्वागत में गगनभेदी नारे लगाये गये। पं.दीन दयाल उपाध्याय पार्क में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने श्रीमती किरन सिंह के व्यक्तित्व व पार्टी के प्रति सेवा पर वक्तव्य दिये। यहां शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में धर्मगुरू देवेन्द्रानंद गिरि, कथा व्यास गोबिन्द भाई व गोपाल सरस्वती कालेज के प्रधानाचार्य बी.के.सिंह समेत अनेक गुरूओं को सम्मानित किया गया। किरन सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस विष्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस कसौटी पर खरी उतारूंगी। उन्हांेने कहाकि जब से केन्द्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी हैं। महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। आज से पहले किसी भी पार्टी ने इतना नहीं सोचा जो केन्द्र व प्रदेश की सरकार सोचती और करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मैने हमेशा लड़ी है। आगे भी उनके लिए कार्य करती रहूंगी। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, सुषमा खर्कवाल क्षेत्र अध्यक्ष, ऊषा भारती, वंदना सिंह के साथ ही मंच पर विधायक दलबहादुर कोरी, दिलीप यादव, गजाधर सिंह, प्रभात साहू, पशुपति बाजपेयी, अनुभव कक्कड़, अजय त्रिपाठी, आरबी सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, बुद्धीलाल पासी, ओम प्रकाश पाल, रवि दीक्षित, जन्मेजय सिंह रमेश सोनी आदि उपस्थित रहे। अंत में समाजसेवी इं. डीपी सिंह, अभिनव सिंह, किशन सिंह, प्रतीक यादव, इन्दर चन्दानी, सोनू, सुमित चैबे, अभिषेक सिंह, अली हैदर नकवी, मुकेश शुक्ला, अंकुश यादव, निखिल त्रिपाठी आदि ने सबका आभार जताया। अखिल भारतीय भोजपुरी परिषद ने भी भव्य स्वगात किया गया। शहर में जगह-जगह किरन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest