24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

नेटफ्लिक्स की अगली वेब श्रृंखला में दिखेंगी निहारिका रायजादा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाली अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने खुलासा किया है कि वह नेटफ्लिक्स की अगली वेब श्रृंखला में दिखाई देंगी। निहारिका ने गायक कैलाश खेर के जन्मदिन समारोह में संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान रायजादा ने कहा, मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन बस इतना कह सकती हूं कि यह नेटफ्लिक्स की वेब श्रृंखला है और अब हम इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अगस्त-सितंबर के आसपास खत्म होगी। उन्होंने टोटल धमाल में अपने अनुभव के बारे में कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बेहतरीन अवसर है। यह एक बड़ी फिल्म है और इसमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे बड़े कलाकार हैं। उन्होंने कहा, अरशद वारसी के साथ काम करने का अनुभव मजेदार रहा। वह शानदार शख्स हैं और काफी मददगार हैं। उन्होंने नवांगतुक होने के खातिर मेरी काफी मदद की।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest