33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांची गई हजारों लोगों की सेहत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • युवा समाजसेवी विकास सिंह ने बलीपुर में कराया ऐतिहासिक आयोजन

  • चिकित्सकों और समाज के लिए काम कर रहे सैकड़ों लोगों का हुआ सम्मान

रायबरेली। ‘दीन सबन्ह को लखत हैं, दीनहिं लखै न कोय। जो रहीम दीनहिं लखै, दीनबन्धु सम होय।।’ वास्तव में ऐसे कम लोग हैं जो दीन दुखियों की पीड़ा पर द्रवित होते हैं। जो गरीबों निराश्रितों की मदद के लिए तत्पर होते हैं वे न केवल समाजसेवा का भेष बनाने वालों के लिए एक आदर्श बनते हैं बल्कि पीडि़तों के लिए परमात्मा के अवतार जैसे साबित होते हैं। समाज में अपनी सेवाओं के माध्यम से लोकप्रियता के पायदान चढऩे वाले विकास कंस्ट्रक्शन कम्पनी के एमडी व युवा समाजसेवी विकास सिंह आज जिले में ऐसी ही एक शख्शियत बन चुके हैं जो गरीबों, निराश्रितों व असहायों की पीड़ा पर द्रवित होकर तन, मन और धन से उनकी सेवा कर रहे हैं। विकास सिंह द्वारा लगवाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में भाग लेने वाले जिले के नामचीन चिकित्सकों व डलमऊ विकास क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा करने वाले सैकड़ों लोगों का सम्मान भी विकास सिंह के द्वारा किया गया।

उपेक्षा का दंश झेल रहे समाज के असहाय व निराश्रित गरीबों की नि:स्वार्थ सेवा में सतत्ï संलग्न युवा समाजसेवी विकास सिंह ने शनिवार को अपने बाबा स्व. अवधेश सिंह की पुण्यतिथि पर डलमऊ ब्लाक के बलीपुर बाजार में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में क्षेत्र भर से उमड़े विभिन्न रोगों व बीमारियों से पीडि़त हजारों मरीजों को सुविधाजनक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए विकास व उनकी पत्नी जूही सिंह दोनों लोग स्वयं जुटे रहे। विभिन्न रोगों के दर्जनों विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम मरीजों से ऐसे पेश आ रहे थी जैसे वे उनके अपने परिजन हों। सुबह से शिविर में मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया था। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, खून, ह्दय रोग, फेफड़ों आदि की जांच भी की गई। नेत्र परीक्षण की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई गई। मरीजों मुफ्त दवाइयों के साथ वॉकर, कान की मशीन, रोटा व्हेलर आदि उपयोगी सामाग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अन्य सामान्य बीमारियों से पीडि़त लोगों ने जांच करा कर दवाएं लीं। स्वास्थ्य शिविर में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष डा. केपी वर्मा, सचिव डा. मनीष, कार्यक्रम अधिकारी डा. केएस सिंह, डा. राजेश गुप्ता, डा. मनीष सिंह चौहान, डा. हेमंत सिंह, डा. मनीष मिश्रा, डा. बृजेश सिंह और डा. रजा अब्बास की टीम ने रोगियों की जांच की। शिविर के बाद सभी चिकित्सकों को विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। आयोजक विकास सिंह की मानें तो स्वस्थ्य व्यक्ति प्रसन्न रहता है और खुशहाल व्यक्ति ही सम्पन्न माना जाता है। उन्होने कहा कि इसीलिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को अपना आदर्श बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को जाति, धर्म और अन्य तमाम प्रकार के भेद भुलाकर समाज के हर वर्ग की सहायता के लिये सबसे पहले हाथ बढ़ाना चाहिए ताकि एक अच्छे समाज की संरचना हो सके। इस मौके पर राम नरेश सिंह, राम बरन सिंह, उदयभान सिंह, बृजभान सिंह, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, राजेश सिंह, शिशुपाल सिंह प्रधान कठगर, ओमदत्त सिंह प्रधान गंजबड़ेरवा, राम किशन फौजी प्रधान जगतपुर, शिवबरन पासी प्रधान प्रतिनिधि बलीपुर, मदन सिंह, अरून सिंह, विष्नु सिंह प्रधान जहानामऊ, जानकी शरण सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, प्रभाकर गुप्ता, शनि सिंह, त्रिचोलन सिंह छाबड़ा, सभासद पूनम तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शिविर को सम्पन्न कराने में सराहनीय योगदान देने वाले धुन्ना सिंह ने सबका आभार प्रकट किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest