34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

नगर पंचायत ने पहला स्थान लाकर बनाया कीर्तिमान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। महाराजगंज नगर पंचायत ने एक नई उपलब्धि फिर हासिल की प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत के वार्ड का स्वच्छता अभियान के तहत सर्वे कराया गया था। जिसमें महाराजगंज नगर पंचायत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाराजगंज नगर के गौरव बढ़ाने का काम किया। जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू को इसके लिए सम्मानित किया। चेयरमैन सरला साहू ने जिले में नंबर एक आने पर नगर के सभी नागरिकों व सभासदों तथा नपं के अधिकारी और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब सभी के सहयोग से ही संभव है। सभी के सहयोग से नगर पंचायत निरन्तर आगे बढ़ती रहेगी। सरकार की सभी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ यहां पर लागू किया जाता है। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। हम लोगों के लिए गौरव का विषय है। नगर पंचायत प्रदेश में भी नंबर एक का खिताब जीतने का काम करेगी। अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य ने कहा कि सभी के प्रयास और सहयोग से यह सम्मान नगर पंचायत को हासिल हुआ है। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं है इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र्र, जमुना, भारत, सभासद विजय धीमान, नूरुल हसन, फिरोज, विनीत, कौसर, राम कुमार, श्यामलाल साहू मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest