33.5 C
Raebareli
Saturday, May 30, 2026

धूम धाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के द्वारा अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर समस्त सभासद एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष ने बताया कि अटल जी एक महान राजनीतिज्ञ व्यक्ति थे जिन्होंने देश की विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई उनके शासनकाल में हमारा देश एक विकास के उच्च शिखर पर पहुंच गया था इस मौके पर सभासद विनोद निषाद राघवेंद्र मिश्रा अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ शिव प्रसाद साहू अनंत श्रीवास्तव सतीश जायसवाल सुशील कुमार गुप्ता जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest