37.4 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

दो बाइक की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार वृद्ध की मौत, 5 घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली अंतर्गत ऊंचाहार मार्ग स्थित रमजानी का पुरवा के समीप बुधवार को दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई।पुलिस के मुताबिक वृद्ध देव नारायण(60)पुत्र स्वर्गीय सूरजपाल निवासी तेरहो अपने एक रिश्तेदार पुत्ती लाल(35)पुत्र झुरई निवासी बड़का पुरवा मोहनगंज के साथ बाइक से ऊंचाहार की तरफ से सलोन आ रहा था।वही सलोन की ओर से संतलाल (26) पुत्र छोटेलाल पवैया मोहनगंज अपनी पत्नी सपना(24) व नौ माह की पूरन को साथ लेकर बाइक से आशिकाबाद अपनी ससुराल जा रहा था।ग्रामीणों के मुताबिक रमजानी का पुरवा के समीप दोनो बाइक सवारों की तेज भिड़ंत हो गई।जिसमे दोनो बाइको से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से पीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।वही इलाज के दौरान वृद्ध देव नारायण की मौत हो गई।जबकि पुत्ती लाल और संतलाल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया की वृद्ध के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest