37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

डीसीएम ने क्लीनकर को मसला, उड़े चीथड़े

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर ट्रक की सफाई कर रहे क्लीनर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही क्लीनर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आनन-फानन शव को एकत्रकर जांच पड़ताल में जुट गई।
            जानकारी के अनुसार लल्लू पुत्र दयाराम खडेही थाना बेवार जिला हमीरपुर ट्रक डम्फर यूपी-95 टी-1679 का क्लीनर था। वह मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के करीब डलमऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप डम्फर खड़ा करके गाड़ी के शीशे की साफ-सफाई कर रहा था। तभी तेज रफ्तार सीमेंट से लदा डीसीएम (आयसर) नम्बर यूपी-33 एटी-6050 ने जोरदार टक्कर मारते हुये गाड़ी को आगे बढ़ा दिया जिस पर क्लीनर की मौके पर दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर कोतवाली पुलिस आनन-फानन पहुंच कर टुकड़ों में पड़े शव को एकत्रकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मौत की खबर परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिजनों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शिव प्रकाश पुत्र लल्लू निवासी महुहर थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर की तहरीर पर मय ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कारवाही की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest