रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओ की ब्लॉकवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि गोआश्रय स्थलों में पशुओं के लिए हरा चारा, पानी,चिकित्सा, प्रकाश, शेड आदि सुनिश्चित कराए। यदि कोई पशु संक्रामित है तो उन्हें अलग कर उचित उपचार कराए। गोआश्रय स्थलों में गर्मी के मौसम को देखते हुवे लू एवं हीटवेव से बचाव हेतु समस्त आवश्यक प्रबन्ध समय से सुनिश्चित कराए। किसी गौशाला में जलभराव की समस्या हो तो बरसात के मौसम के पहले प्राथमिकता से उसका निराकरण कराए, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या न हो। यदि किसी गोवंश की मृत्यु हो जाये तो उचित तरीके से उनका निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे कार्य नहीं कर रहे है। उन्हें शीघ्र सही करा लें और लगातार उसकी निगरानी भी करते रहे। गोआश्रय स्थलो को स्वालम्बी बनाने के लिए गोशालाओ में वर्मीकम्पोस्ट,गोबर निर्मित काष्ठ,दीपक व पेंट निर्माण की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, डीएफओ प्रखर मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा सहित समस्त उप जिलाधिकारी,जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० कुलदीप कुमार द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।













