31.1 C
Raebareli
Sunday, April 19, 2026

डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। बाल्हेश्वर धाम में सावन के सोमवार को लगने वाले मेले के मद्ïदेनजर डीएम संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बाल्हेश्वर मन्दिर पहुंचकर सुरक्षा गतिविधियो का जायजा लिया। सुरक्षा के बाबत जिलाधिकारी ने एसडीएम डलमऊ व लालगंज कोतवाल संजय मौर्या को जरूरी दिशा निर्देश देते हुये एहतियातन व्यवस्था के व्यापक निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि सावन के सोमवार को बाबा बाल्हेस्वर धाम मे बैसवारा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन व पूजन अर्चन को पहुंचते है। बाल्हेश्वर बाबा धाम हिंदुओ का प्रसिद्व धार्मिक पीठ है। सावन मास में भारी संख्या में लोग भोले बाबा के जलाभिषेक को पहुंचते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest