24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

डम्फर की टक्कर से युवक की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सतांव (रायबरेली)। गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर स्थित गढ़ी दूलाराय गांव में शुक्रवार की अपरान्ह बाद अनियंत्रित डम्फर ने मोटर साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल को अस्पताल पहुंचाया और डम्फर और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पूरे लेंगडऩ का पुरवा मजरे लोहड़ा निवासी मोहित (25)पुत्र रामप्रकाश अपने छोटे भाई दीपक (18) के साथ गैस सिलेण्डर भरवा कर करीब 1.30 बजे लौट रहा था तभी बछरांवा से गिट्टी उतारकर आ रहे अनियंत्रित डम्फर (यूपी-77,एएन-3042) ने गढ़ी दूलाराय गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोहित डम्फर के चक्कों के नीचे आ गंया और कुचलकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि पीछे बैठा छोटा भाई दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया और डम्फर चालक और डम्फर को हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा की दिलेरी से डम्फर चालक को पकड़ लिया गया है और उसके विरूद्ध वैज्ञानिक कार्यवाही की जायेगी और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest