24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

डकैती डालकर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से बोला हमला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • आधी रात को हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल
    महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मे बदमाशों ने मारपीट कर घायल करते हुए जेवरात व नगदी लूट लिया। लूट की घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल हो गया है। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देकर चलते बने। पहली घटना थुलवांसा की है। रात्रि में लगभग एक बजे राम शरन पुत्र सुखलाल मौर्या, ओम प्रकाश पुत्र राम शरण, राजेश्वरी पत्नी रामशरन, रेखा पत्नी ओम प्रकाश अपने बच्चों के साथ खेत में बने घर में सो रहे थे। तभी लगभग एक बजे रात को अज्ञात चार-पांच बदमाश लूट की इरादे से आए और परिवार के सभी को कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। धान बेंचकर एलआईसी की किश्त भरने के लिये रखा पैसा लूट ले गए और घर पर रखा सारा सामान बिखरा दिया। कुल्हाड़ी के हमले से सर में गंभीर चोट होने के कारण राम शरण, ओमप्रकाश, राजेश्वरी, रेखा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर की है। सारीपुर गांव के बाहर अड़ाना पर रह रहे तीन परिवार को आधा दर्जन बदमाशों ने निशाना बनाया। तीनों घरों पर रह रहे परिवार के लोगों को मारा पीटा और लूटपाट किया। अड़ाना पर बुद्धिलाल पुत्र जगन्नाथ, राम खेलावन पुत्र गिरधारी और राम कृपाल का परिवार रहता है। बदमाशों ने तीनों घरों को निशाना बनाया और मारपीट कर तीनों घरों मे लूटपाट किया। राम कृपाल की पत्नी को ज्यादा चोट आयी। रात्रि में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बना हुआ है। डकैती जैसी इन घटनाओं से मचा हडकंप हुआ है। कोतवाली पुलिस और एसओजी प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने मौके का निरक्षण किया। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश जल्द ही हिरासत में होंगे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest