32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

ट्रैक्टर लोडर में हुई भीषण भिड़न्त, दो लोग गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। बटोही रेस्टोरेंट के समीप तेज रफ्तार लोडर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का शीशा टूटकर ड्राइवर व उसके बगल बैठे युवक के सिर में घुस गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुँचाया।वही प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।जबकि एक युवक को ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत रग्घूपुर स्थित बटोही रेस्टोरेंट के समीप तेज रफ्तार लोडर गाड़ी खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।टक्कर लगने के बाद ड्राइवर वा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।जानकारी के मुताबिक प्रेम बाबू पुत्र छोटेलाल निवासी मिरजहाँपुर मानिकपुर रोड स्थित दिनेश अग्रहरि की परचून की दुकान में नौकरी करता है।पैसे के लेनदेन और माल डिलेवरी के लिए सोमवार को ड्राइवर के साथ युवक प्रतापगढ़ गया था।कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि ड्राइवर के नाम की जानकारी नही हो पाई है दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा।वही सूत्रों के मुताबिक प्रेम बाबू को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रिफर किया गया है।और फिलहाल युवक को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest