23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

ट्रक ने दो कुचला, अधेड़ की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे एक अधेड़ व युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर इमली तिराहा पर लगी बाजार से सब्जी खरीदकर रतीपाल (50) पुत्र बदल निवासी पूरे बक्शी मजरे आंटी नौगवां अपने घर जा रहा था कि तभी नैया नाला के पास रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अधेड़ को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसी साईकल पर सवार सुरेंद्र उर्फ नन्हू (26) पुत्र सूरजपाल निवासी पूरे खाले मजरे आंटी नौगवां भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे डीह थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने अपनी जीप से गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest