24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

ट्रक की टक्कर से खंती में गिरे युवक की पानी में डूबने से मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कंचन टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के निकट बीती देर रात लगभग दो बजे ढकवा पहाड़पुर शिवगढ़ से अपने घर थुलेंडी लौट रहे मोटर साइकिल सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें मोटर साइकिल पर सवार सड़क किनारे खाई में चली गई । जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार अनिल प्रजापति की खाई में मोटरसाइकिल लेकर खाई के नीचे जा गिरा। जिसके बाद घायल दीपक मिश्रा ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करना शुरू किया। बाइक पर बैठा अनिल कुमार प्रजापति सड़क के किनारे भरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा दीपक मिश्रा घायल हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जिसकी सूचना बछरावां पुलिस को घायल द्वारा दी गई। सूचना पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest