28.7 C
Raebareli
Saturday, April 11, 2026

ट्रक की चपेट में आने से भाई की मौत, बहन बची

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर के कालेज के सामने साइकिल से जा रहे भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें बहन प्रियंका बाल-बाल बची जबकि 12 वर्षीय भाई की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने घायल अवस्था में बालक को अपने कंधों से उठा कर त्वरित निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कालेज में पढ़ने वाला कक्षा नौ का छात्र रोहित कुमार गौतम पुत्र शत्रोहन गौतम निवासी जलालपुर विद्यालय से पढ़कर अपनी छोटी बहन प्रियंका के साथ घर जा रहा था। जैसे ही राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास पहुंचा ही था कि लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और वह सड़क पर गिर गया। पुलिस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर चालक व ट्रक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest