33.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

जहरखुरानी का शिकार हुआ अधेड़

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। दिल्ली से घर वापस आ रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने बेहोश करके लूट लिया है।व्यक्ति को बेहाल हालत में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी वालो ने उतारा और घर वालों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।जिसे घर वालो ने सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।दरअसल आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के कुसुधी सागरपुर ग्राम निवासी 50 वर्षीय छेदी लाल पुत्र कंधई दिल्ली के ओखला में सिंचाई कर्मी है जो दिल्ली से ट्रेन पद्मावत से अपने घर आ रहे थे।सफर के दौरान ही ट्रेन में मौजूद जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।छेदीलाल के बेहोश होते ही जहर खुरान उसके पास मौजूद रुपया,कपड़ा आदि सामान लेकर फरार हो गए जिसके बाद उसे जीआरपी ने प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारा और घर वालो को सूचना दी जिसके बाद घर वालो ने उसे इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरों द्वारा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest