43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

जब ट्रक रोड के बजाए पहुँच गया सीधे चौकी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बीती रात बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए सीधे बाउंड्री में जा घुसा। ट्रक को अपनी ओर आते देख पुलिस चौकी तैनात पुलिसकर्मियों भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे पुलिसकर्मी हादसे शिकार होने से बच गए, लेकिन ट्रक के घुसने के चौकी के बगल की दीवारें गिर गई।

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहा था। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होने से ट्रक चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे रतापुर चौकी को टक्कर मारते हुए बाउंड्री में जा घुसा। चौकी के बगल में ट्रक घुसा देख पुलिसकर्मियों समेत आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि ट्रक की टक्कर से पुलिस चौकी के बगल की दीवार गिर गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने चौकी के बगल में घुसे ट्रक को क्रेन से बाहर निकाला।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest