43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

जब इस जानवर का पैदा हुआ अदभुत बच्चा, देखने वालों का लग रहा तांता

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जुड़ा मजरे कोटवा मदनिया में एक अद्भुत घटना घटी बीती रात को गांव के ही श्यामलाल पुत्र मैकू के यहां एक सूअर ने 12 बच्चों को जन्म दिया लेकिन अद्भुत की बात यह रही उन 12 बच्चों में एक बच्चा ऐसा था जिसका आकार कुछ अलग ही था उसका शरीर बिल्कुल अद्भुत आधा मनुष्य का तथा आधा किसी दूसरे आकार था लेकिन इस बच्चे की मृत्यु हो चुकी है।सूअर के मालिक श्यामलाल ने बताया सुबह जब सूअर के बच्चे होने की जानकारी मुझे मिली तो मैंने देखा इन 12 बच्चों में एक बच्चा बिल्कुल अद्भुत था लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।और हम सभी हैरान थे कि यह कैसे हो सकता है यह ईश्वर का चमत्कार ही तो है। और हम सभी लोग अचंभित हो गए। वही देखते ही देखते इस अद्भुत बच्चे की जन्म लेने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर हो गई।और देखने के लिए लोगों का तांता लग गया यहां तक कि लोग उसे भगवान मानने लगे हैं और फल फूल पैसे आदि का चढावा कर रहे हैं।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest