43.7 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

जब अचानक सिविल लाइन ओवर ब्रिज को कर दिया गया सील

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

भीषण गर्मी में जाम से जूझ रहे लोग

रायबरेली। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है,तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं का कहर भी जारी है।इसी बीच शहर के सिविल लाइन ओवरब्रिज पर सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।मरम्मत कार्य हेतु आवागमन बाधित हुआ, शहर के अंदर व बाहर जाने वाले वाहनों को मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया।एकाएक डिग्री कालेज चौराहे पर पीएसी ने बैरियर लगा कर डेरा डाल दिया।वाहनों को पुल की तरफ जाने से रोके जाने से सारे वाहन व सड़क पर चलने वाले लोग मामा चौराहा व बरगद चौराहा की ओर आने जाने लगे,जिससे काफी जाम लग गया।लोग धूप में परेशान हुए।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य की वजह से ओवरब्रिज पर यातायात 24 घंटे बन्द रहेगा।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest