38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

जनपद की पुलिस टीम द्वारा 3885 बालिकाओं की दी गयी सुरक्षा की जानकारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान के तहत जिले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह के निर्देशन में अब तक हजारों विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन हजारों बालिकाओ को सुरक्षा के मूलमंत्र की जानकारी दें चुकी है और अभियान लगातार संचालित हो रहा है।इसी क्रम में आज गुरुवार 12 जुलाई 2019 को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक रायबरेली सुनील कुमार सिंह द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान के अन्तर्गत सिटीजन पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज थाना सलोन में लगभग 500 बालिकाओं को वोमेन पावर लाइन 1090, डायल 100 व डायल 181 सहित कई प्राविधिक योजनाओं की जानकारी देते हुये आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक रायबरेली सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/एण्टी रॉमियो प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर 15 विद्यालयों में पहुँचकर लगभग 3885 बालिकाओं को इस अभियान के प्रति जानकारी दी गयी,इस कार्यक्रम में सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों ने भी कई जगहों पर शिरकत किये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest