31.5 C
Raebareli
Friday, April 10, 2026

घने कोहरे के चलते ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

More articles

शिवगढ़ (रायबरेली)। बीती सोमवार की रात्रि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा – बहराइच हाईवे पर स्थित पिपरी पुल के पास घन कोहरे के चलते गिट्टी से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि ईश्वर का शुक्र था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ चालक और क्लीनर बाल बाल बच गए। ट्रेलर गिट्टी लादकर बछरावां की ओर से हैदरगढ़ की ओर देवरिया के लिए जा रहा था, तभी पिपरी पुल के पास घने कोहरे के बीच सामने से आए ट्रक को पास देने के चक्कर ट्रेलर हाइवे पर पलट गया। बताते हैं कि जिस समय ट्रेलर पलटा उसके आस-पास कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शिवगढ़ थाना प्रभारी विन्ध्य विनय ने बताया कि रास्ते से ट्रेलर हटवाकर आवागमन का रास्ता बहाल करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest