40.2 C
Raebareli
Sunday, June 14, 2026

गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहां)। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के मुताबिक निगोहां थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय मय हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना गोसाईगंज में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त मो० सोहेल अपने घर मे मौजूद है यदि समय रहते पुलिस छापेमारी कर दे तो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा सकता है ।
मुखबिर की बात पर यकीन कर थानाध्यक्ष निगोहां जगदीश पांडेय ने गोसाईगंज थाना से सम्पर्क कर निगोहां पुलिस व गोसाईगंज पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताये गए स्थान पर पहुंची तो देखा कि संदिग्ध युवक अपने घर के बाहर खड़ा था और कही जाने की फिराक में था पुलिस टीम को देख 2/3 का अभियुक्त पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह भागने में असफल रहा पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली और पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को धर दबोचा और निगोहां थाने ले कर आई, जहां पर उसका नाम पता पूछा तो गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम मो०सोहेल पुत्र मो० इब्राहिम निवासी ग्राम कोरियानी नगर कस्बा व थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ बताया , पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध अन्य धाराओं में भी थाना गोसाईगंज में अन्य आईपीसी की धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत है । पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को उसके अपराध से रूबरू कराते हुए , उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किए गए शातिर गैंगेस्टर एक्ट , व वाहन चोरी में दक्ष अपराधी को जेल भेज दिया ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest