32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

गेहूँ क्रय केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गेहूँ क्रय केन्द्रों की व्यवस्थाओं पूर्ण करे, अन्यथा क्रेन्द्र प्रभारी पर होगी सख्त कार्यवाही : डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए 67300 मी0टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें खाद्य विभाग के 10 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 11500 मी0टन, पीसीएफ के 65 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 32000 मी0टन, आवश्यक वस्तु निगम के 8 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 11600 मी0टन, कर्मचारी कल्याण निगम के 4 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 3500 मी0टन, यूपी स्टेट एग्रो0 के 3 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 4000 मी0टन, भारतीय खाद्य निगम के 1 क्रय केन्द्र का लक्ष्य 3500 मी0टन, उपभोक्ता सहकारी संघ 12 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य 1200 मी0टन है।

जिलाधिकारी ने सभी गेहूँ क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देश दिये है कि गेहूँ खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और प्रभारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जायेगी। सभी क्रय केन्द्रों पर बैनर, कांटा, छलना आदि व्यवस्थाएं पूर्ण रहनी चाहिए। प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा छाया अवश्य हो जिससे गर्मी के मौसम में किसानों को कोई कमी हो तो, 31 मार्च, 2019 तक पूर्ण कर ली जाये। किसानों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए किसी भी केन्द्रों पर कोई कमी हो तो 31 मार्च 2019 तक पूर्ण कर ली जाये। किसानों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए केन्द्र प्रभारी गत वर्षो में सम्पर्क में आये किसानों से स्वयं उनके दूरभाष नम्बर पर बता करें और यदि कोई समस्या है तो उसका भी तत्काल समाधान करें। केन्द्र प्रभारी किसानों को गेहूँ का समर्थन मूल्य 1840 रू0 प्रति कुंटल तथा 20 रू0 प्रति कुंटल सफाई, छनाई के लिए निर्धारित व्यय इस प्रकार 1860 रू0 प्रति कुंटल सीधे किसानों के खाते में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से भुगतान करें। सभी केन्द्र प्रभारी किसानों को 6आर/बिल की रसीद अवश्य दें और किसानों के हस्ताक्षर समस्त प्रपत्रों पर करायें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest