29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

गेंहू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से दो स्कोर्पियो की हुई भीषण टक्कर टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल तीन लखनऊ रिफर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज अपरान्ह लगभग 3 बजे आगे पीछे चल रही दो स्कोर्पियो की सामने खड़े गेंहू लदे ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमे लोग घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूरे स्वामी सिंह मजरे लालूपुर चौहान निवासी क्षेत्र पंचायत सद्स्य नीरज सिंह अपने साथियों के साथ दो स्कोर्पियो से मालिकमऊ रोड से सारस चौराहे की तरफ आ रहे थे,तभी सारस चौराहे के पहले लेबर मंडी के पास सड़क किनारे खड़े गेंहू लदे ट्रैक्टर ट्राली से सामने से जोरदार टक्कर हो गयी,उस वक्त ट्रैक्टर चालक चाय पीने होटल पर गया था।टक्कर के बाद काफिले में पीछे से चल रही स्कोर्पियो भी आगे वाली स्कोर्पियो से भिड़ गए,जिसमे कुल ग्यारह लोग घायल हो गए।घायलों में लालूपुर निवासी नीरज सिंह (28 वर्ष)शैलेंद्र प्रताप सिंह (27 वर्ष)निहस्था निवासी राघवेंद्र सिंह (42 वर्ष)डीह निवासी अमित सिंह (27)चिलौली निवासी सतीश सिंह,बसाढ़ निवासी अभिषेक सिंह,गदागंज निवासी जय करन सिंह,सूची निवासी राज सिंह,दुसौती निवासी गौरव सिंह रायबरेली,रेवहारा निवासी मोहित तिवारी शामिल है।

सड़क हादसे की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन0के0श्रीवास्तव टीम सहित घायलों के उपचार में लगे रहे।घायलों में तीन लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया।हादसे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सदर गोपीनाथ सोनी भी अस्पताल पहुँचे और घायलों का हाल चाल जाना।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest