32.8 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

कैंडल जलाकर प्रियंका रेड्डी को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों ने कैंडल जलाकर पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका रेड्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शेखनगांव में स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल के बच्चे व अध्यापकों ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुए गैंगरेप व जिन्दा जलाकर मार देने की घटित घटना ने सबके दिलों को झकझोर कर रख दिया है। स्कूल में शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे व अध्यापकों ने विद्यालय प्रांगण में कैंडल जलाकर व 2 मिनट मौन धारण कर डॉ प्रियंका रेड्डी के आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया इस मौके पर अध्यापक मोजीम खान,मोहम्मद एहतिशाम, मोहम्मद अरशद, आसिफ, मोहम्मद सहीम, संजय शर्मा, शिवा शर्मा, शहर बानो, मुस्कान बानो, नूरिया बानो, तहरीम बानो, शिखा साहू, अल्ताफ हुसैन, कुलदीप,अंकित,अमित, जीशान,अली मुर्तजा,सानिया, शैफ सहित अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest