24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गम्भीपुर गांव में बिजली के टूटे तार में चल रहे करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गम्भीपुर गांव निवासी सुभाष (35) पुत्र स्व. भल्लर मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने दरवाजे लगे बिजली के खम्भे के बगल में पेशाब करने हेतु गया था। खम्भे के बगल में ही बिजली की लाइन का टूटा तार नीचे पड़ा था। टूटे तार में करंट दौड़ रहा था और उसी करंट की चपेट में आने से सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुभाष अपने पीछे पत्नी सुमन व दो बच्चे अंशू (08) व पिंशू (05) को छोडक़र चल बसे इधर बीबी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल सूचना पर पहुंची। पुलिस नें शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest