27.2 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

औघड़ आश्रम में राशन वितरित

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष चन्द्र कुमार बाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री पंकज मिश्रा द्वारा मुंशीगंज स्थित औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में राशन सामग्री का वितरण किया गया। वहां रह रहे बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा व अन्य दैनिक दिनचर्या के संदर्भ में आश्रम प्रशासन से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने आश्रम के लोगों को आष्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर शासन-प्रषासन द्वारा भी हर संभव मदद दिलाई जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर, कोषाध्यक्ष उमेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी संतोष आनन्द, निनि मिश्रा, राम किशोर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest