40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को दुकानों को हटाने के तत्काल दिए आदेश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

आरटीओ कार्यालय पर एसडीएम ने मारा औचक छापा

रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी ने एआरटीओं आफिस के किनारे व आसपास की अवैध दुकानों के अतिक्रमण को हटाने के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से रखी कई दुकानदारों से चेताया कि तत्काल अतिक्रमणों को हटा लें। भीड़ जमा लोगो को भी चेताया कि अनावश्यक दुकानों व चाय के दुकानों के बाहर चौराहों आदि पर भीड़ न लगाये क्योकि जनपद में धारा 144 लगी हुई है जिसके तहत भीड़ तीन से अधिक व्यक्तियों के मौजूद होना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होंने एआरटीओं आफिस में ड्राईविंग लाईसेस, गांड़ी पंजीकरण आदि के बारे में आये हुए लोगों के साथ ही एआरटीओं राघवेन्द्र सिंह से भी जानकारी ली। उन्होंने सड़क के किनारे अतिक्रमण के लिए नियामानुसार कार्यवाही करने के लिए लेखापाल को निर्देश दिये कि अतिक्रमण करने वालों पर अपनी नजर रखें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest